दून अस्पताल से गायब हुए संत गोपालदास , पुलिस में हड़कंप

  1. Home
  2. Dehradun

दून अस्पताल से गायब हुए संत गोपालदास , पुलिस में हड़कंप

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) गंगा को लेकर अनशन कर रहे संत गोपालदस को तबीयत खराब होने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उन्हें दून अस्पताल लाया गया था । अस्पताल में वह करीब सात घंटे तक भर्ती रहे। इसके बाद रात करीब पौने आठ बजे उनके गायब होने की सूचना फैल गई।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) गंगा को लेकर अनशन कर रहे संत गोपालदस को तबीयत खराब होने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उन्हें दून अस्पताल  लाया गया था । अस्पताल में वह करीब सात घंटे तक भर्ती रहे।

इसके बाद रात करीब पौने आठ बजे उनके गायब होने की सूचना फैल गई। 24 घंटे बाद भी  उनका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज में गोपालदास और उनके साथ आया व्यक्ति दोनों अलग-अलग दिशाओं में जाते दिख रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर भी तलाश शुरू की है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

 Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे