7 साल बाद आई याद | सतपाल महाराज का केदारनाथ आपदा पर हरीश रावत पर बहुत बड़ा आरोप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

7 साल बाद आई याद | सतपाल महाराज का केदारनाथ आपदा पर हरीश रावत पर बहुत बड़ा आरोप

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने 2013 में हुई भयानक केदारनाथ त्रासदी को लेकर तत्कालीन केंद्र की यूपीए सरकार और उस सरकार में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री रहे हरीश रावत पर निशाना साधा है। केदारनाथ आपदा के 7 साल बाद सतपाल महाराज ने इस संबंध में अपने ट्विटर हैंडिल से


7 साल बाद आई याद | सतपाल महाराज का केदारनाथ आपदा पर हरीश रावत पर बहुत बड़ा आरोप

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने 2013 में हुई भयानक केदारनाथ त्रासदी को लेकर तत्कालीन केंद्र की यूपीए सरकार और उस सरकार में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री रहे हरीश रावत पर निशाना साधा है।

 

केदारनाथ आपदा के 7 साल बाद सतपाल महाराज ने इस संबंध में अपने ट्विटर हैंडिल से लिखा- चौराबाड़ी ग्लेशियर कभी भी किसी बम की तरह फटकर श्री केदारनाथ धाम पर कहर बरपा सकता है, जब यह चेतावनी वर्ष 2004 में डब्ल्यू एच आई डी के वरिष्ठ ग्लेशियोलॉजिस्ट दी गई थी, तब तत्कालीन केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने इस पर गंभीर संज्ञान क्यों नहीं लिया।

 

सतपाल महाराज आगे लिखते हैं कि उस समय देश के प्रसिद्ध हिम विशेषज्ञ इस इलाके का सर्वेक्षण करके लौटे थे। हम उत्तराखंड की जनता की ओर से पूछते हैं कि जब उन्हें चौराबाड़ी ग्लेशियर के आसपास बर्फीली झीलों की संख्या बढ़ने के बारे में हिम विशेषज्ञ बार-बार चेतावनी दे रहे थे, तब श्री रावत जी ने निष्क्रियता क्यों बरती।

 

 

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने समय रहते उचित कार्यवाही क्यों नहीं की। अगर वह समय पर अपना कर्तव्य निभाते तो 2013 की त्रासदी को रोका जा सकता था। अपनी इस निष्क्रियता के लिए, क्या उन्हें देवभूमि की ही नहीं अपितु देश की जनता से माफी नहीं मांगनी चाहिए?

 

अनलॉक-3 की हो रही तैयारी, 31 जुलाई के बाद खुल सकते हैं सिनेमा हॉल, इन पर रहेगी पाबंदी !

 

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/          

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे