मुख्यमंत्री रावत के पाप गंगा स्नान से भी नहीं धुलेंगे: महाराज

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

मुख्यमंत्री रावत के पाप गंगा स्नान से भी नहीं धुलेंगे: महाराज

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के गंगोलीहाट व बेरीनाग पहुंचने पर आयोजित सभा में भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया का राज चल रहा है और जनता के हितों को ताक पर रखकर प्रदेश सरकार अपने निहित स्वार्थ पूरे कर रही है। इसका दंड कांग्रेस को जरूर मिलेगा। महाराज ने कहा


मुख्यमंत्री रावत के पाप गंगा स्नान से भी नहीं धुलेंगे: महाराज

मुख्यमंत्री रावत के पाप गंगा स्नान से भी नहीं धुलेंगे: महाराजभाजपा की परिवर्तन यात्रा के गंगोलीहाट व बेरीनाग पहुंचने पर आयोजित सभा में भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया का राज चल रहा है और जनता के हितों को ताक पर रखकर प्रदेश सरकार अपने निहित स्वार्थ पूरे कर रही है। इसका दंड कांग्रेस को जरूर मिलेगा।

महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के पाप गंगा स्नान से भी नहीं धुलेंगे। मौजूदा कांग्रेस सरकार ने राज्य को जिस तरह नुकसान पहुंचाया है, उससे जनता मायूस है और चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

वहीं केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से कांग्रेसी परेशान हैं। उन्हें नोट रद्दी में डालने पड़ रहे हैं। इसके चलते वे लोगों में गलत भ्रम फैला रहे हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे