जल्द भारत में उड़ान भरेंगे Sea Plane, उत्तराखंड में भी है अपार संभावनाएं

  1. Home
  2. Country

जल्द भारत में उड़ान भरेंगे Sea Plane, उत्तराखंड में भी है अपार संभावनाएं

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) भारत सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में सी-प्लेन उतारने के लिए अड्डे बनाने की मंजूरी दे दी है। शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, सबसे पहले सी-प्लेन के अड्डे गुजरात के साबरमती, सरदार सरोवर बांध और


 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) भारत सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में सी-प्लेन उतारने के लिए अड्डे बनाने की मंजूरी दे दी है। शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, सबसे पहले सी-प्लेन के अड्डे गुजरात के साबरमती, सरदार सरोवर बांध और ओडिशा की चिल्का झील के पास बनेंगे।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, पूरी जानकारी यहां

इस बारे में जानकारी देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया कि देश के विभिन्न राज्यों में सी-प्लेन के अड्डे बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। इससे टूरिजम को बढ़ावा मिलेगा और धार्मिक मान्यता रखनेवाली जगहों से कनेक्टिविटी अच्छी होगी।

उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण के लिए सरकार ने 5 जगहों का चुनाव किया है। इसमें ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और असम शामिल है। पहले चरण में चिल्का लेक (ओडिशा), साबरमती नदी और सरदार सरोवर बांध (गुजरात) पर काम होगा। प्रभु ने बताया कि सी-प्लेन के हवाई अड्डे बनाने के नियम और लाइसेंस के नियमों के बारे में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) पहले ही जानकारी दे चुका है।

ये भी पढ़ें- एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है, देखिए और समझदार बनिए

आपको बता दें कि उत्तराखंड में सी प्लेन की अपार संभावनाएं है, टिहरी झील के साथ ही नैनीताल, भीमताल और बड़े बैराजों में इस सर्विस को शुरु किया जा सकता है, जिससे यहां के लोगों को भी बड़ा फायदा मिलेगा और प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों भी जोर पकड़ेंगी।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

एक सितंबर से यात्रियों के लिए बंद हो जाएगी रेलवे की ये मुफ्त सेवा

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे