अच्छी ख़बर | इन केंद्रीय विवि बढ़ीं 47,223 सीटें, 10 फीसदी EWS कोटे के तहत होंगे एडमिशन
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों के छात्रों के लिए 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत 47,223 सीट की बढ़ोतरी होगी। केंद्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के वर्ग के तहत पुराने व बड़े विश्वविद्यालयों में दो सत्रों और नए विश्वविद्यालयों में 2019 सत्र में
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों के छात्रों के लिए 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत 47,223 सीट की बढ़ोतरी होगी।
केंद्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के वर्ग के तहत पुराने व बड़े विश्वविद्यालयों में दो सत्रों और नए विश्वविद्यालयों में 2019 सत्र में 10 फीसदी के तहत करीब 25 फीसदी अतिरिक्त सीट बढ़ेंगी।
इसके तहत हेमवती नंदन बहुगुणा विवि में 2096 सीटों की बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 5440, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 3122, अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में 467, हरियाणा में 261, धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में 204, दिल्ली विश्वविद्यालय में 3360 सीटों की बढ़ोतरी होने जा रही है।
विवि सत्र 2019-20 2020-21
- इलाहाबाद विवि 892 2230
- अंबेडकर विवि 133 334
- हेमवती नंदन बहुगुणा विवि 599 1497
- बनारस हिंदू विवि 1554 3886
- जम्मू विश्वविद्यालय 63 158
- दिल्ली विश्वविद्यालय 960 2400
- धर्मशाला विवि 204 (2019 में ही सभी अतिरिक्त सीट बढ़ेंगी।)
- हरियाणा विवि 261 (2019 में ही सभी अतिरिक्त सीट बढ़ेंगी)
- कश्मीर विश्वविद्यालय 53 (2019 में ही सभी अतिरिक्त सीट बढ़ेंगी)
वहीं आईआईटी में कुल 6708 सीट की बढ़ोतरी होगी। अभी तक 23 आईआईटी में 26831 सीट हैं। जबकि दस फीसदी ईडब्ल्यूएस कोटा लागू होने के बाद 33,539 सीट हो जाएंगी। इसमें 2019 सत्र में 2388 और 2020 सत्र में 4320 सीट बढ़ेंगी। आईआईटी को अतिरिक्त सीट बढ़ाने पर वित्तीय बोझ के तहत 1094.92 करोड़ भी मिलेंगे।
Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे