बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए अब उत्तराखंड में यहां खुलेगा दूसरा साइबर थाना

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए अब उत्तराखंड में यहां खुलेगा दूसरा साइबर थाना

रुद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट) साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए कुमाऊं परिक्षेत्र में साइबर पुलिस थाना खोलने की तैयारी की जा रही है।पिछले कुछ समय में कुमाऊं में हुई आपराधिक वारदातों से साइबर क्राइम के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। इन अपराधों को दूसरे राज्यों में बैठे साइबर ठगों ने अंजाम दिया है।

उधर राजधानी में साइबर क्राइम से निपटने के लिए पुलिस विभाग ने एक साइबर थाना खोला है, जिसमें गढ़वाल परिक्षेत्र के भी मामले दर्ज होने के लिए आ रहे हैं।इधर कुमाऊं में भी साइबर क्राइम से जुड़े मामलों से निपटने के लिए एक साइबर थाना खोले जाने की जरूरत है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने पीड़ितों को फौरी राहत पहुंचाने के लिए साइबर सेल गठित किए हैं लेकिन संसाधनों के अभाव में साइबर सेल को पूरी क्षमता से काम करने में कुछ अड़चनें आ रही हैं।

इसे देखते पुलिस प्रशासन ने कुमाऊं में साइबर पुलिस स्टेशन खोलने के लिए पुलिस मुख्यालय से पत्राचार शुरू कर दिया है।पुलिस विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार कुमाऊं में ऊधमसिंह नगर जिले में काम कर रही साइबर सेल के पास पिछले 11 माह में साइबर क्राइम के 71 मामले आए हैं। 

इनमें से फेसबुक, व्हाट्सएप पर फेक आईडी बनाने और आपत्तिजनक पोस्ट डालने सहित अन्य मामले हैं, जिसमें से 17 मामलों का साइबर सेल ने निस्तारण किया है।साथ ही 47 ऐसे मामले आए हैं, जिनमें साइबर ठगों ने एटीएम का पिन नंबर आदि पूछकर लोगों के खातों से लाखों की रकम उड़ा ली। इनमें से 36 मामलों का साइबर सेल ने निस्तारण कर लिया है। जिला पुलिस ने साइबर क्राइम के अब तक आठ मामले दर्ज किए हैं।स्वीकृति मिलने पर जल्द ही कुमाऊं रेंज में साइबर पुलिस थाने की स्थापना कर दी जाएगी।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

 Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे