पर्यटन सचिव का औचक निरीक्षण, केदारनाथ के लिए संचालित हेली सेवाओं का लिया जायजा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

पर्यटन सचिव का औचक निरीक्षण, केदारनाथ के लिए संचालित हेली सेवाओं का लिया जायजा

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) सचिव नागरिक उड्डययन दिलीप जावलकर द्वारा केदारनाथ के लिए संचालित हेली सेवाओं का केदारनाथ व गुप्तकाशी में औचक निरीक्षण कर संचालन व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि हेली सेवा प्रदाता संस्थाओं को अपनी सेवायें यात्रियों के अनुकूल बनानी होगी। हेली सेवा का उपयोग करने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) सचिव नागरिक उड्डययन दिलीप जावलकर द्वारा केदारनाथ के लिए संचालित हेली सेवाओं का केदारनाथ व गुप्तकाशी में औचक निरीक्षण कर संचालन व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने निर्देश दिये कि हेली सेवा प्रदाता संस्थाओं को अपनी सेवायें यात्रियों के अनुकूल बनानी होगी। हेली सेवा का उपयोग करने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई कठिनाई न हो इसका ध्यान रखा जाय। सचिव नागरिक उड्डयन जावलकर ने कहा कि हमारा प्रयास देश-विदेश से आने वाली तीर्थ यात्रियों को बेहतर वातावरण एवं सुविधायें उपलब्ध कराना है। इस दिशा में सभी को अपना योगदान देना होगा।

उन्होंने कतिपय यात्रियों के हेली सेवा के टिकटों का भी निरीक्षण किया जिसमें ऑफ लाइन व ऑन लाइन दोनों प्रकार के टिकट सम्मिलित थे। सचिव नागरिक उड्डयन ने कतिपय यात्रियों की अधिक किराया वसूलने तथा असुविधाओं की शिकायती का भी संज्ञान लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को भी इस संबंध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये।सचिव नागरिक उड्डयन जावलकर ने हेलीपेड पर यात्रियों व हेली पेड की सुरक्षा का भी जायजा लिया।

उन्होंने इस सम्बन्ध में यूकाडा के कार्मिकों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने हेली सेवाओं की बुकिंग के लिये गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्वारा निर्धारित स्थलों व अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को इस संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थायें अविलम्ब व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। उन्होंने हेलीपेड व बुकिंग स्थलों आदि में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिये।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे