देशद्रोह के आरोपी खालिद और अनिर्बान ने आधी रात को किया सरेंडर

  1. Home
  2. Country

देशद्रोह के आरोपी खालिद और अनिर्बान ने आधी रात को किया सरेंडर

जेएनयू कैंपस में देश विरोधी नारे के आरोप में फरार पांच छात्रों में से दो ने मंगलवार आधी रात को सरेंडर कर दिया। पुलिस उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य को आरके पुरम थाने ले कर गई। जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोनों आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाकी तीन आरोपी अभी


देशद्रोह के आरोपी खालिद और अनिर्बान ने आधी रात को किया सरेंडर

देशद्रोह के आरोपी खालिद और अनिर्बान ने आधी रात को किया सरेंडरजेएनयू कैंपस में देश विरोधी नारे के आरोप में फरार पांच छात्रों में से दो ने मंगलवार आधी रात को सरेंडर कर दिया। पुलिस उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य को आरके पुरम थाने ले कर गई। जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोनों आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाकी तीन आरोपी अभी भी कैंपस में ही हैं और अपने वकीलों से विचार-विमर्श कर रहे हैं। दोनों आरोपी रात 11 बज कर 35 मिनट उमर और अनिर्बान दोनों निजी जीप पर यूनिवर्सिटी से बाहर निकले। बाहर पहले से ही मौजूद पुलिस के सामने दोनों ने सरेंडर किया और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे