सनसनीखेज | लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने पर भाई ने कर दी भाई की हत्या
मुंबई(उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। कोरोना के देखते हुए पूरे भारत में लॉकडाउन लागू हो चुका है। इस बीच बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक लॉकडाउन के दौरान एक भाई ने अपने 21 साल के छोटे भाई की इसलिए अपने भाई की हत्या कर दी ।पुलिस ने इस मामले
मुंबई(उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। कोरोना के देखते हुए पूरे भारत में लॉकडाउन लागू हो चुका है। इस बीच बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक लॉकडाउन के दौरान एक भाई ने अपने 21 साल के छोटे भाई की इसलिए अपने भाई की हत्या कर दी ।पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, मुंबई के कांदिवली ईस्ट में राजेश ठाकुर ने अपने छोटे भाई दुर्गेश की हत्या कर दी ।समता नगर पुलिस के मुताबिक, दुर्गेश एक निजी फर्म में कार्यरत था। कोरोना वायरस के खौफ के चलते वह अपने घर लौट आया था। लॉकडाउन के दौरान राजेश ने दुर्गेश को घर से बाहर निकलने से मना किया। इसके बावजूद दुर्गेश घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था।
इस कारण दोनों भाइयों में तकरार इतनी बढ़ गई कि राजेश ने दुर्गेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दुर्गेश को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे