सनसनीखेज | लड़की ने दोस्ती के बाद लड़के पर करा दिया रेप का केस, जानिए मामला

  1. Home
  2. Country

सनसनीखेज | लड़की ने दोस्ती के बाद लड़के पर करा दिया रेप का केस, जानिए मामला

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) नॉर्थ वसंत कुंज इलाके से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है ।यहां एक फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद जब सहमति से दोनों में संबंध बने और जब लड़के ने बात करना बंद कर दिया तो लड़की ने रेप का केस दर्ज करा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2019 में लड़की


सनसनीखेज | लड़की ने दोस्ती के बाद लड़के पर करा दिया रेप का केस, जानिए मामला

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) नॉर्थ वसंत कुंज इलाके से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है ।यहां एक फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद जब सहमति से दोनों में संबंध बने और जब लड़के ने बात करना बंद कर दिया तो लड़की ने रेप का केस दर्ज करा दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2019 में लड़की की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया गया था। लड़का पैरा मिलिट्री फोर्स में है। उसकी ओर से दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई गई। हाई कोर्ट को बताया गया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती अस्पताल में काम करने वाली नर्स से हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद दोनों में मुलाकात हुई। लड़के ने अपने शादीशुदा होने की बात लड़की को बताई थी। इस पर लड़की ने कहा था कि उसे इससे कोई परेशानी नहीं है।

इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए। लड़के की पोस्टिंग दिल्ली से बाहर थी। वह समय-समय पर दिल्ली आता था। जब दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हुई तो लड़के ने बात करना बंद कर दिया इस पर लड़की ने रेप की एफआईआर दर्ज करा दी। इसके बाद आरोपी ने अग्रिम जमानत की मांग की।सनसनीखेज | लड़की ने दोस्ती के बाद लड़के पर करा दिया रेप का केस, जानिए मामला

मामले की सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी के साथ लड़की भी पेश हुई। लड़की ने कहा कि उसे आरोपी की अग्रिम जमानत की अर्जी से कोई विरोध नहीं है। साथ ही कहा कि अगर मामले में दर्ज एफआईआर भी रद्द कर दी जाती है तो उसे कोई ऐतराज नहीं है। लड़की ने अपने बयान में कहा कि उसे दूसरी मीटिंग में पता चल गया था कि लड़का शादीशुदा है। दोनों में संबंध आपसी सहमति से बने थे। लड़की ने बताया उसने शिकायत इसलिए की थी क्योंकि लड़के ने बाद करना बंद कर दिया था और उसे नजरअंदाज करने लगा था ।

हाई कोर्ट ने कहा कि लड़की के झूठे बयान की वजह से एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके लिए लड़की के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है, लेकिन लड़की ने सही अपनी बात को स्वीकार किया है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जरूरत नहीं है। हाई कोर्ट ने मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे