सनसनीखेज | सिपाही ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद भी लगा ली फांसी

  1. Home
  2. Country

सनसनीखेज | सिपाही ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद भी लगा ली फांसी

बागपत (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक सनसनीखेज घटना आई है। जिसके मुताबिक यहां एक सिपाही ने अपनी पहले पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक बिनौली थाना इलाके के रंछाड गांव निवासी सोनू (30) यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर


सनसनीखेज | सिपाही ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद भी लगा ली फांसी

बागपत (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक सनसनीखेज घटना आई है।

जिसके मुताबिक यहां एक सिपाही ने अपनी पहले पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

जानकारी के मुताबिक बिनौली थाना इलाके के रंछाड गांव निवासी सोनू (30) यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था।

इन दिनों उसकी ड्यूटी सहारनपुर में थी। जानकारी मिली है कि कि वह पिछले कई माह से ड्यूटी पर नहीं गया था।

शनिवार रात किसी बात को लेकर पत्नी साक्षी से विवाद हो गया।इसी दौरान सिपाही ने साक्षी की कनपटी पर तमंचा सटाकर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ देर बाद उसने खुद भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की पड़ताल में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि सोनू शराब पीने का आदी था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPostTwitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे