इस मंत्री पर महिला मंत्री को गलत तरीके से छूने का संगीन आरोप, मोदी भी थे मंच पर मौजूद

  1. Home
  2. Country

इस मंत्री पर महिला मंत्री को गलत तरीके से छूने का संगीन आरोप, मोदी भी थे मंच पर मौजूद

त्रिपुरा (उत्तराखंड पोस्ट) त्रिपुरा में पिछले दिनों हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में त्रिपुरा के मंत्री मोनोज कांती देव एक महिला मंत्री संतना चकमा को कथित तौर पर गलत तरीके से छू रहे हैं। वाम मोर्चे के संयोजक बिजन धर ने कहा कि जिस


इस मंत्री पर महिला मंत्री को गलत तरीके से छूने का संगीन आरोप, मोदी भी थे मंच पर मौजूद

त्रिपुरा (उत्तराखंड पोस्ट)  त्रिपुरा में पिछले दिनों हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में त्रिपुरा के मंत्री मोनोज कांती देव एक महिला मंत्री संतना चकमा को कथित तौर पर गलत तरीके से छू रहे हैं।

वाम मोर्चे के संयोजक बिजन धर ने कहा कि जिस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विप्लब कुमार देव और अन्य लोग जनसभा संबोधित कर रहे थे उस मंच पर एक महिला मंत्री को गलत तरीके से छूने के लिए मोनोज कांती देव को बर्खास्त कर गिरफ्तार कर लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया साइट्स पर यह सार्वजनिक रूप से देखा गया कि देव ने समाज कल्याण और सामाजिक शिक्षा मंत्री संतना चकमा की कमर पर हाथ रखा था। चकमा एक युवा आदिवासी नेता हैं।

इस मंत्री पर महिला मंत्री को गलत तरीके से छूने का संगीन आरोप, मोदी भी थे मंच पर मौजूद

उन्होंने कहा कि देव ने त्रिपुरा मंत्रीमंडल की एक मात्र महिला मंत्री की पवित्रता और मर्यादा को सार्वजनिक मंच पर नुकसान पहुंचाया है जहां प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति मौजूद थे।

बीजेपी प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने हालांकि कहा कि बीजेपी सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं मिलने के बाद वाम मोर्चा ने अब झूठे और बिना मतलब के मुद्दों पर बीजेपी मंत्रियों का चरित्र हनन शुरू कर दिया है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे