फर्जीवाड़े पर कार्रवाई | तकनीकी विवि के 50 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

  1. Home
  2. Dehradun

फर्जीवाड़े पर कार्रवाई | तकनीकी विवि के 50 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में अवैध तरीके से नियुक्तियां और वित्तीय अनियमितता मामले में 50 कर्मचारियों पर गाज गिरी है। जांच रिपोर्ट में अवैध तरीके से नियुक्तियां और वित्तीय अनियमितता पुष्टि के बाद सरकार ने विश्वविद्यालय में असृजित पदों पर रखे गए 50 से अधिक व्यक्तियों की सेवाएं तुरंत समाप्त करने


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो]   उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में अवैध तरीके से नियुक्तियां और वित्तीय अनियमितता मामले में 50 कर्मचारियों पर गाज गिरी है। जांच रिपोर्ट में अवैध तरीके से नियुक्तियां और वित्तीय अनियमितता पुष्टि के बाद सरकार ने विश्वविद्यालय में असृजित पदों पर रखे गए 50 से अधिक व्यक्तियों की सेवाएं तुरंत समाप्त करने के आदेश कुलपति को दिए हैं।

दरअसल विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे कई लोगों के चहेतों और परिजनों को आउटसोर्सिग के जरिए अच्छे पद तो थमाने के साथ ही मानदेय भी आउटसोर्सिग से तय मानकों से ज्यादा दिया गया। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियुक्तियों से पहले शासन से अनुमति तक नहीं ली।

इसकी जानकारी लगने पर सरकार ने जुलाई, 2016 को शासन स्तर पर जांच समिति गठित की थी। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में विश्वविद्यालय में अवैध रूप से कार्मिकों की नियुक्तियों और इन्हें अनियमित रूप से वेतन भुगतान की पुष्टि हुई है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर तकनीकी शिक्षा अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने सोमवार को कुलपति को जारी आदेश में कहा कि विश्वविद्यालय में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई है। उन्होंने विश्वविद्यालय में असृजित पदों पर रखे व्यक्तियों की सेवाएं तुरंत समाप्त करने के आदेश दिए हैं। साथ में उक्त अवैध नियुक्तियों के मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच बैठाकर कार्यवाही करने को कहा है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे