पुलिस ने किया तीन होटलों में सैक्स रैकेट का भांडाफोड़, 29 महिलाओं समेत 56 लोग गिरफ्तार

  1. Home
  2. Country

पुलिस ने किया तीन होटलों में सैक्स रैकेट का भांडाफोड़, 29 महिलाओं समेत 56 लोग गिरफ्तार

देवरिया (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबि यहां के तीन प्रतिष्ठित होटलों में देह व्यापार की सूचना पर रेड से हड़कंप मच गया। पुलिस के आलाधिकारियों को काफी दिनों से इन तीनों होटलों में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। सोमवार की शाम पुलिस की टीम


पुलिस ने किया तीन होटलों में सैक्स रैकेट का भांडाफोड़, 29 महिलाओं समेत 56 लोग गिरफ्तार

देवरिया (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबि यहां के तीन प्रतिष्ठित होटलों में देह व्‍यापार की सूचना पर रेड से हड़कंप मच गया। पुलिस के आलाधिकारियों को काफी दिनों से इन तीनों होटलों में देह व्‍यापार की सूचना मिल रही थी।

सोमवार की शाम पुलिस की टीम ने इन तीनों होटलों में एक साथ रेड की। यहां पर पुलिस ने आपत्तिजनक हाल में 28 जोड़े समेत चार कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस की छापेमारी के बाद स्‍टेशन रोड पर हड़कंप मच गया। होटल से पुलिस ने 29 महिलाओं, 27 पुरुष और चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। तीनों होटलों के संचालक फरार हो गए हैं।

पुलिस ने तीनों होटलों के चार कर्मचारियों को हिरासत मे लेने के साथ उनके एंट्री रजिस्‍टर और अन्‍य दस्‍तावेज भी कब्‍जे में लिए हैं। पुलिस ने एक होटल से 8 महिला और 9 पुरुष, दूसरे होटल से 10 महिलाएं और 9 पुरुष और तीसरे होटल से 11 महिलाएं और 11 पुरुषों को हिरासत में लिया है। पकड़ी गईं युवतियों में कुछ नाबालिग भी रही हैं।

पुलिस ने किया तीन होटलों में सैक्स रैकेट का भांडाफोड़, 29 महिलाओं समेत 56 लोग गिरफ्तार

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे