शाहीन बाग प्रदर्शन | सर्दी से मासूम की मौत, कुछ दिन बाद फिर विरोध जताने लौटी मां

  1. Home
  2. Country

शाहीन बाग प्रदर्शन | सर्दी से मासूम की मौत, कुछ दिन बाद फिर विरोध जताने लौटी मां

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस बीच एक बड़ी खबर मिली है। बीते हफ्ते ठंड लगने से चार महीने का मासूम मोहम्मद जहान की मौत हो गयी। भीषण सर्दी में भी मां के


शाहीन बाग प्रदर्शन | सर्दी से मासूम की मौत, कुछ दिन बाद फिर विरोध जताने लौटी मां

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस बीच एक बड़ी खबर मिली है। बीते हफ्ते ठंड लगने से चार महीने का मासूम मोहम्मद जहान की मौत हो गयी। भीषण सर्दी में भी मां के साथ खुले में प्रदर्शन की वजह से उसे ठंड लग गई। इस वजह से उसे जुकाम और सीने में जकड़न हो गई।

अपनी आंख के तारे को खो देने बावजूद मां के हौसले डिगे नहीं हैं। वह कुछ दिनों के बाद ही फिर से शाहीन बाग लौट आई है। मां कहती है, ‘यह लड़ाई मेरे बच्चों के भविष्य के लिए है।’ आपको बता दें कि प्रदर्शन में आने वाला चार महीने का मासूम मोहम्मद जहान शाहीन बाग में हर आंख का तारा बन चुका था। अब उसकी मौत से हर कोई आहत है।

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद जहान के मां-बाप बटला हाउस इलाके में छोटी सी झुग्गी में रहते हैं। घर में दो और बच्चे हैं। एक पांच साल की बेटी और एक साल का बेटा। मूल रूप से यूपी के बरेली के रहने वाले हैं। पिता कढ़ाई का काम करने के अलावा ई-रिक्शा भी चलाता है। मां भी परिवार चलाने के लिए कढ़ाई के काम में हाथ बंटाती है।

शाहीन बाग प्रदर्शन | सर्दी से मासूम की मौत, कुछ दिन बाद फिर विरोध जताने लौटी मां

मासूम की मां ने बताया कि उसके बेटे की 30 जनवरी की रात को प्रदर्शन से लौटने के बाद नींद में ही मौत हो गई। उस दर्दनाक रात का जिक्र करते हुए बताया, ‘शाहीन बाग से देर रात एक बजे आई थी। बच्चों को सुलाने के बाद मैं भी सो गई। मगर सुबह देखा तो मोहम्मद जहान कोई हरकत नहीं कर रहा था।’ अगले दिन अस्पताल लेकर गए, तो उसे मृत घोषित कर दिया।

नाजिया 18 दिसंबर से रोज शाहीन बाग के प्रदर्शन में जाती थी। इसी दौरान उसे सर्दी लग गई। हालांकि डॉक्टरों ने मृत्यु प्रमाण पत्र पर मौत का कोई खास कारण नहीं लिखा है। नाजिया ने कहा कि वह फिर शाहीन बाग पहुंचेगी, लेकिन इस बार अपने बच्चों के बिना।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे