“शासन धार्मिक भावनाओं से चलता है, मनुष्य के मन में ईश्वर का डर होना जरूरी”

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

“शासन धार्मिक भावनाओं से चलता है, मनुष्य के मन में ईश्वर का डर होना जरूरी”

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिरकापरस्तियों की सरकार है। यही कारण है कि वहां अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के तेवर तल्ख न होने के कारण ही


“शासन धार्मिक भावनाओं से चलता है, मनुष्य के मन में ईश्वर का डर होना जरूरी”

“शासन धार्मिक भावनाओं से चलता है, मनुष्य के मन में ईश्वर का डर होना जरूरी”शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिरकापरस्तियों की सरकार है। यही कारण है कि वहां अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार के तेवर तल्ख न होने के कारण ही वहां अपराध बढ़ रहे हैं। शासन धार्मिक भावनाओं से चलता है और जब तक मनुष्य के मन में ईश्वर का डर नहीं होगा, वह दंड देने के बावजूद अपराध करेगा।
शंकराचार्य ने कांवड़ मेले का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार कांवड़ियों ने साई की प्रतिमा को कांवड़ में शामिल न करके सही निर्णय लिया। कहा कि राष्ट्र ध्वज को साथ लेकर गंगाजल लेने आए कांवड़ियों ने राष्ट्र का मान बढ़ाया, क्योंकि राष्ट्र ध्वज में अशोक चक्र है और यह चक्र ही सुदर्शन चक्र है। इसी तरह लोगों को भगवान सुदर्शन की आराधना करनी चाहिए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे