गैरसैंण के रघुवीर सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र, कुलगाम में हुए थे शहीद

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

गैरसैंण के रघुवीर सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र, कुलगाम में हुए थे शहीद

गैरसैंण (चमोली) [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] जम्मू- कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए जनपद चमोली के गैरसैंण तहसील के मखोली गांव के लांस नायक रघुवीर सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से अलंकृत किया गया है। वह बीती फरवरी में आंतकी मुठभेड़ में शहीद हुए थे। 12 फरवरी को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम


गैरसैंण (चमोली) [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] जम्मू- कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए जनपद चमोली के गैरसैंण तहसील के मखोली गांव के लांस नायक रघुवीर सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से अलंकृत किया गया है। वह बीती फरवरी में आंतकी मुठभेड़ में शहीद हुए थे।

12 फरवरी को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से लोहा लेते हुए रघुबीर वीरगति को प्राप्त हुए। वह अपने पीछे पत्नी रेखा और एक आठ साल के बेटे को छोड़ गए हैं।

शहीद रघुवीर सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। इंटर तक मैहचौरी में पढ़ने के बाद 2004 में वह महार रेजीमेंट में भर्ती हो गए। शहीद के पिता 60 वर्षीय आनंद सिंह भी सेना से रिटायर हैं। उनका कहना है कि बेटे के बिछुड़ने का गम तो हमेशा रहेगा, लेकिन खुशी इस बात की है कि वह एक सच्चे सिपाही की तरह सीने पर गोली खाकर शहीद हुआ है। देश के लिए जान देना सैनिक के लिए गौरव की बात है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे