SIT करेगी हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच

  1. Home
  2. Sports

SIT करेगी हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच

पंजाब पुलिस ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर लगाए गए ‘यौन उत्पीड़न’ के आरोप की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दी। भारतीय मूल की ब्रिटिश महिला हॉकी खिलाड़ी ने बुधवार को सरदार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लुधियाना के पुलिस


पंजाब पुलिस ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर लगाए गए ‘यौन उत्पीड़न’ के आरोप की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दी। भारतीय मूल की ब्रिटिश महिला हॉकी खिलाड़ी ने बुधवार को सरदार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लुधियाना के पुलिस आयुक्त पी. एस. उमरानांगल द्वारा गठित इस जांच दल की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एसएस अटवाल करेंगे। उनके अलावा जांच दल में दो और सदस्य हैं। गठित होने के साथ ही एसआईटी ने बुधवार को जांच भी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने अब तक सरदार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। सरदार ने लंदन के लीड्स की रहने वाली शिकायतकर्ता महिला के साथ सगाई होने से इनकार किया है, हालांकि उन्होंने महिला से जान-पहचान होने से इनकार नहीं किया है। प्रकरण से परेशान सरदार सिंह ने बुधवार को चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर पत्रकारों को बताया, ‘मैं पहले पुलिस रिपोर्ट देखूंगा और उसके बाद ही मीडिया से सवालों का जवाब दूंगा। मैंने शिकायतकर्ता महिला के साथ सगाई नहीं की है।’ मीडिया के सवालों से बचते हुए हॉकी कप्तान ने कहा, ‘मैं पिछली रात ही मैच खेलकर वापस लौटा हूं और अब अगले खेल पर ध्यान दे रहा हूं।’ सरदार इस समय हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के चौथे संस्करण में व्यस्त हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे