बड़ी ख़बर | राजधानी देहरादून में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत

  1. Home
  2. Dehradun

बड़ी ख़बर | राजधानी देहरादून में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि देहरादून में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो


बड़ी ख़बर | राजधानी देहरादून में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि देहरादून में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। मृतकों के नाम आकाश (22 साल) पुत्र किशन, सुरेंद्र (38 साल) पुत्र अशोक चौहान, इंदर, गुड्डु (35 साल) पुत्र नत्थू, राजेंद्र (45 साल) पुत्र प्यारे लाल और शरन पुत्र सुखलाल सभी निवासी पथरिया पीर देहरादून हैं।

गुस्साए परिजनों ने मसूरी विधायक गणेश जोशी के आवास घेराव किया और जमकर हंगामा किया। इस मामले में स्थानीय लोगों ने बाहरी तत्वों द्वारा इलाके में अवैध शराब सप्लाई किए जाने का आरोप लगाया है।

घटना के बाद स्थानीय विधायक गणेश जोशी समेत जिला प्रशासन तथा पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिक जानकारी मिलते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा।

बड़ी ख़बर | राजधानी देहरादून में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत

चालान काटने पर पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फाड़ी वर्दी, देखिए वीडियो

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे