गर्भवती पत्नी की हत्या कर पूरी रात लाश के साथ सोया रहा, जानिए फिर क्य़ा किया….

  1. Home
  2. Country

गर्भवती पत्नी की हत्या कर पूरी रात लाश के साथ सोया रहा, जानिए फिर क्य़ा किया….

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी प्रियंका की गला घोंटकर हत्या कर दी उसके बाद रातभर लाश के बगल में सोता रहा। फिर सुबह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। जानकारी के अनुसार, ओमरेगा तहसील निवासी विनोद धानसिंह पवार का उनकी पत्नी प्रियंका राठौड़ से गुरुवार रात किसी


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी प्रियंका की गला घोंटकर हत्या कर दी उसके बाद रातभर लाश के बगल में सोता रहा। फिर सुबह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।

जानकारी के अनुसार, ओमरेगा तहसील निवासी विनोद धानसिंह पवार का उनकी पत्नी प्रियंका राठौड़ से गुरुवार रात किसी बात पर विवाद हुआ था और गुस्से में आकर विनोद ने प्रियंका की गला घोंटकर हत्या कर दी।

दोनों की शादी को नौ महीने ही हुए थे और प्रियंका 5 महीने की गर्भवती भी थीं। महिला के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके घरवालों से आए दिन पैसों की मांग करता था और इस वजह से दोनों के बीच विवाद होता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनोद बोरवेल कमिशन एजेंट था, जबकि प्रियंका तुलजापुर में नर्स थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे