हैरतअंगेज | पौड़ी में इस महिला से बदला ले रहा है एक सांप !

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

हैरतअंगेज | पौड़ी में इस महिला से बदला ले रहा है एक सांप !

फिल्मों में नाग-नागिन को इंसानों से बदला लेते हुए तो आपने खूब देखा होगा लेकिन देवभूमि के पौड़ी जिले में फिल्मों की ये कहानी हकीकत में देखने को मिल रही है। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के गांव डेवडाली के ग्रामीणों का दावा है कि एक सांप यहां रहने वाली एक महिला संगीता के पीछे पड़ा हुआ


फिल्मों में नाग-नागिन को इंसानों से बदला लेते हुए तो आपने खूब देखा होगा लेकिन देवभूमि के पौड़ी जिले में फिल्मों की ये कहानी हकीकत में देखने को मिल रही है। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के गांव डेवडाली के ग्रामीणों का दावा है कि एक सांप यहां रहने वाली एक महिला संगीता के पीछे पड़ा हुआ है।

सांप ने पांच बार डसा | यह सांप संगीता को एक महीने में पांच बार डस चुका है। अच्छी बात ये है कि संगीत फिलहाल सही सलामत है। सांप के डसने के बाद उसके परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाते हैं, जहां उसकी जान बच जाती है, लेकिन जैसे ही दो चार दिन गुजरते है तो फिर संगीता को सांप काट लेते हैं। एक माह के भीतर ही महिला को पांच बार सांपों के डसने के बाद से सभी लोग हैरान है।

सांप को मारा था | डेवडाली के ग्रामीणों के अनुसार संगीता के साथ हो रही इस घटना की शुरुआत कुछ माह पूर्व उसकी गौशाला में हुई थी। वह अपने ससुर के साथ गौशाला में थी। एक सांप अचानक ही उन्हें गौशाला में दिखाई दिया। संगीता के ससुर ने उस सांप को मार दिया। इस घटना के बाद से जब भी संगीता अकेली होती है तो उसे गौशाला के आसपास सांप मंडराते नजर आते हैं। संगीता की माने तो जब वह घर के बाहर गांव में भी कहीं पानी या चारा लेने जाती है तो सांप उसका पीछा करते हैं। ऐसी घटना ना हो इसके लिए ग्रामीणों ने गांव के पास ही भगवान शिव का मंदिर भी बनाया है, लेकिन सांप संगीता को छोड़ने को तैयार नहीं है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे