मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी से खिले सैलानियों के चेहरे

  1. Home
  2. Dehradun

मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी से खिले सैलानियों के चेहरे

बीती रात की बारिश ने मसूरी से लेकर धनोल्टी तक को उस बर्फ की सौगात दे दी है जिसका यहां लंबे अर्से से इंतजार किया जा रहा था। अक्सर दीपावली के बाद होने वाली अक्टूबर नवंबर और दिसंबर की बारिश धनोल्टी को बर्फ की चादर ओढा देती थी लेकिन इस बार नया साल आ गया


मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी से खिले सैलानियों के चेहरे

बीती रात की बारिश ने मसूरी से लेकर  धनोल्टी तक को उस बर्फ की सौगात दे दी है जिसका यहां लंबे अर्से से इंतजार किया जा रहा था।

अक्सर दीपावली के बाद होने वाली अक्टूबर नवंबर और दिसंबर की बारिश धनोल्टी को बर्फ की चादर ओढा देती थी लेकिन इस बार नया साल आ गया और धनोल्टी वादियों ने बर्फ का दीदार नहीं किया।मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी से खिले सैलानियों के चेहरे

बहरहाल बीती रात की बारिश ने मसूरी और धनोल्टी की मुराद पूरी कर दी। धनोल्टी और मसूरी की पहाड़िय़ां बर्फ से लकदक हो गई हैं। लिहाजा आज शनिवार होने के नाते  धनोल्टी और मसूरी की ओर सैलानियों ने अपना रूख कर दिया है। धनोल्टी और मसूरी के पर्यटन व्यवसायी पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हो गए हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे