उत्तराखंड के इन इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से मौसम हुआ सुहाना

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

उत्तराखंड के इन इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से मौसम हुआ सुहाना

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) उत्तराखंड राज्य के कई इलाकों में शुक्रवार को पूरा दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम को दून में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। केदारनाथ धाम में भी शुक्रवार दोपहर बाद हल्की बारिश के साथ शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक जारी रही। खराब मौसम के कारण यात्रा


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) उत्तराखंड राज्य के कई इलाकों में शुक्रवार को पूरा दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम को दून में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। केदारनाथ धाम में भी शुक्रवार दोपहर बाद हल्की बारिश के साथ शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक जारी रही। खराब मौसम के कारण यात्रा तैयारियां और पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हैं। उधर, यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में बर्फ की हल्की फुहारें पड़ी, जबकि ऊंची चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ।

इससे धाम में ठंड हो गई है। शुक्रवार को गंगोत्री धाम में अधिकतम तापमान 10 डिग्री व न्यूनतम 0 डिग्री दर्ज की गई, जबकि उत्तरकाशी जिला मुख्यालय एवं घाटी वाले इलाकों में भी तापमान 10 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

बाद कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली, देवाल और गैरसैंण में भी हल्की बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं बारिश हल्की बारिश सब्जी और फलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है। चमोली जिले में भआ मौसम ने करवट बदली। जिले के निचले इलाकों में जहां दोपहर बाद करीब आधे घंटे बारिश हुई।

उत्तराखंड के इन इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से मौसम हुआ सुहाना

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर आंशिक बर्फृबारी हुई। मौसम के बदलने से चल रही हवाओं से जिले के तापमान में गिरावट आ गई है। साथ ही पौड़ी में भी मंडल मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर बाद बारिश से ठंड बढ़ गई है।

मौसम की बदली रंगत के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। जिससे गेहूं, जौ, सेब, नाशपति, खुमानी को नुकसान का अनुमान है। सुबह के समय लोहारी, लोखंडी, कोटी, रजाणू, भरम आदि क्षेत्रों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हुई। करीब 10 मिनट तक हुई ओलावृष्टि से खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई। जिससे गेहूं की बालियां झड़ गई। सेब, नाशपाति, खुमानी में फ्लावरिंग को नुकसान पहुंचा है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे