तो क्या 31 मई तक बढ़ेगा लॉकडाउन ! क्या मिल सकती है राहत ?

  1. Home
  2. Country

तो क्या 31 मई तक बढ़ेगा लॉकडाउन ! क्या मिल सकती है राहत ?

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन 3.0 लागू किया गया है ।लॉकडाउन 3.0 की मियाद रविवार को खत्म हो रही है। अभी वायरस जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए तीसरी बार लॉकडाउन का बढ़ना तय है, जिसका संकेत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने


 नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन 3.0 लागू किया गया है ।लॉकडाउन 3.0 की मियाद रविवार को खत्म हो रही है।

अभी वायरस जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए तीसरी बार लॉकडाउन का बढ़ना तय है, जिसका संकेत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में दे चुके है।माना जा रहा है कि लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि लॉकडाउन 4.0 में कई तरह की छूट दिए जाने की संभावना है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि लॉकडाउन 4.0 नियम नये होंगे। उन्होंने यह भी बताया था कि नये नियमों को एलान 18 मई या उसके बाद किया जाएगा।तब केंद्र की ओर से भेजी गई गाइडलाइन पर ही अमल किया जाएगा और उसीके अनुरूप सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। पहले की कई तरह की सहूलियतें दी जा चुकी हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि सार्वजनिक परिवहन को कुछ शर्तों के साथ छूट मिल सकती है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे