कांग्रेस से BJP का सवाल, कहां से लाओगे इस कद का नेता,तुम्हारे बस की बात नहीं !

  1. Home
  2. Dehradun

कांग्रेस से BJP का सवाल, कहां से लाओगे इस कद का नेता,तुम्हारे बस की बात नहीं !

उत्तराखंड की सत्ता की लड़ाई में अब भाजपा औऱ कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया में जंग छिड़ गई है। प्रदेश में करीब 50 फीसदी युवा वोटरों को साधने के लिए भाजपा और कांग्रेस सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिए भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ ढोल की पोल अभियान


कांग्रेस से BJP का सवाल, कहां से लाओगे इस कद का नेता,तुम्हारे बस की बात नहीं !

उत्तराखंड की सत्ता की लड़ाई में अब भाजपा औऱ कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया में जंग छिड़ गई है। प्रदेश में करीब 50 फीसदी युवा वोटरों को साधने के लिए भाजपा और कांग्रेस सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।

कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिए भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ ढोल की पोल अभियान चलाकर निशाना साध रही है तो जवाब में भाजपा भी सोशल मीडिया के जरिए ही राज्य की हरीश रावत सरकार को कई मुद्दों पर घेर रही है। इसमें भष्टाचार के साथ ही राज्य के विकास से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। भाजपा ‘पोलखोल उत्तराखंड’ और ‘बीजेपी फॉर यूके’ नाम से कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री रावत के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं।

भाजपा अपने अभियान में हरीश रावत सरकार की नाकामियों को गिना रही है तो साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान भी कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी भाजपा के इस अभियान को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस बार के चुनाव में राज्य के करीब 50 फीसदी युवा हैं, और युवाओं की सोशल मीडिया पर उपस्थिति है। इस को ध्यान में रखकर बीजेपी और कांग्रेस का ज्यादा से ज्यादा फोकस सोशल मीडिया पर युवा वोटरों को साधने पर है। इसके लिए दोनों ही पार्टी ने अलग से टीम का गठन भी किया है जो सोशल मीडिया में इनके अभियान को गति देने में जुटा हुआ है।

युवा वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस ने सोशल मीडिया को बनाया हथियार

बहरहाल युवा वोटरों को साधने में पूरी ताकत झोंक रहे राज्य के दोनों प्रमुख दल युवओं के वोट पाने में कितने सफल होंगे ये तो चुनावी नतीजे ही बताएंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे