बागेश्वर में आंधी-तूफान का कहर, घर और थाने की छत उड़ी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

बागेश्वर में आंधी-तूफान का कहर, घर और थाने की छत उड़ी

बागेश्वर में आंधी-तूफान से एक मकान और कौसानी में थाने की छत उड़ गई है। सोमवार को दोपहर बाद आई तेज आंधी –तूफान में नदीगांव में तारा दत्त पांडे के मकान की छत उड़ गई। घर में रखा सामान मलबे में दब गया। बारिश होने से सामान भीग भी गया है। प्रकाश चंद्र की गोशाला


Demo Picture

बागेश्वर में आंधी-तूफान से एक मकान और कौसानी में थाने की छत उड़ गई है। सोमवार को दोपहर बाद आई तेज आंधी –तूफान में नदीगांव में तारा दत्त पांडे के मकान की छत उड़ गई। घर में रखा सामान मलबे में दब गया। बारिश होने से सामान भीग भी गया है। प्रकाश चंद्र की गोशाला की छत उड़ गई है। ताकुला टैक्सी स्टैंड के समीप पेड़ भी गिर गया।

वहीं, कौसानी में थाने की छत उड़ गई है। अंदर काम कर रहे एसओ एमसी जोशी तथा अन्य सात लोग घटना में बालबाल बच गए हैं। थाने का रिकार्ड बारिश में भीग गया है। छत टूटने से फर्नीचर आदि भी मलबे में दब गया है। थाने को वन विभाग की चौंकी में शिफ्ट कर दिया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे