उत्तराखंड | विश्वविद्यालय में छात्र ने लगाए राष्ट्र विरोधी नारे, प्रशासन में मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड | विश्वविद्यालय में छात्र ने लगाए राष्ट्र विरोधी नारे, प्रशासन में मचा हड़कंप

भवाली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के नामी कॉलेज में एक छात्र द्वारा राष्ट्र विरोधी नारे लगाए जाने पर हड़कंप गच गया। जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी छात्र को सस्पेंड कर दिया है। आरोपित शेख फरहत भीमताल स्थित ग्राफिक ऐरा हिल विवि में बीटेक थर्ड ईयर का छात्र है। कोतवाल उम्मेद सिंह दानू का कहना था कि


 भवाली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के नामी कॉलेज में एक छात्र द्वारा राष्ट्र विरोधी नारे लगाए जाने पर हड़कंप गच गया। जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी छात्र को सस्पेंड कर दिया है।

आरोपित शेख फरहत भीमताल स्थित ग्राफिक ऐरा हिल विवि में बीटेक थर्ड ईयर का छात्र है। कोतवाल उम्मेद सिंह दानू का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है।भवाली के एक सभासद ने फेसबुक पेज पर देश विरोधी टिप्पणी की शिकायत भवाली कोतवाली में की थी।

इससे पहले छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा, एबीवीपी और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने विवि परिसर में नारेबाजी की थी।

सभासद सुनीत सिंह मेहता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि 24 जनवरी को शेख फरहत नामक व्यक्ति ने वेब पेज द इंजीनियर ब्रो पर देश विरोधी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

 Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे