दारोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, जानिए वजह

  1. Home
  2. Country

दारोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, जानिए वजह

उरई (यूपी) (उत्तराखंड पोस्ट) सोमवार देर रात पड़ोसी राज्य यूपी के उरई जिले में जीआरपी के दरोगा ने बैरक में खुद को गोली मारने की खबर से विभाग में हड़कंप मच गया। उन्हें उपचार के लिए पहले कानपुर फिर लखनऊ ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक रेलवे पुलिस के स्थानीय थाने में तैनात औरैया निवासी


उरई (यूपी) (उत्तराखंड पोस्ट) सोमवार देर रात पड़ोसी राज्य यूपी के उरई जिले में जीआरपी के दरोगा ने बैरक में खुद को गोली मारने की खबर से विभाग में हड़कंप मच गया। उन्हें उपचार के लिए पहले कानपुर फिर लखनऊ ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक रेलवे पुलिस के स्थानीय थाने में तैनात औरैया निवासी उप निरीक्षक मोहित दुबे (28) ने देर रात बैरक के अंदर सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। जीआरपी के पुलिस अधीक्षक ने घटना की वजह पारिवारिक बताई है।  

थानाध्यक्ष बृजमोहन सैनी फौरन मोहित को जिला अस्पताल की इमर्जेंसी में ले आए। डॉक्टरों ने बताया कि उसने शराब भी पी रखी थी। मोहित दुबे की शादी औरैया में ही तय हुई थी। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

 Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे