अचानक एम्स से गायब हुए संत आत्मबोधानंद, मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Dehradun

अचानक एम्स से गायब हुए संत आत्मबोधानंद, मचा हड़कंप

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)24 अक्तूबर से गंगा रक्षा के लिए अनशन कर रहे संत आत्मबोधानंद एम्स से शनिवार को अचानक गायब हो गए। उनके ऐसे बिना बताए एम्स से चले जाने से अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, करीब 3 बजे चिकित्सक राउंड पर गए तो मेडिसिन विभाग में वे अपने


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)24 अक्तूबर से गंगा रक्षा के लिए अनशन कर रहे संत आत्मबोधानंद एम्स से शनिवार को अचानक गायब हो गए। उनके ऐसे बिना बताए एम्स से चले जाने से अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, करीब 3 बजे चिकित्सक राउंड पर गए तो मेडिसिन विभाग में वे अपने बेड पर नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज में देखने पर वे दो लोगों के साथ बाहर जाते दिखे। वे सिक्योरिटी वाले पिछले गेट से निकले। एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि एम्स प्रशासन ने हरिद्वार पुलिस को फोन किया तो पता चला कि वो मातृसदन पहुँच चुके हैं। वहीं जब वे मातृसदन पहुंचे तो वहां उनकी हालत देखकर संतों ने अस्पताल प्रशासन पर उनकी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया।

मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद पहले ही उन्हें जबरन उठाने को लेकर डीएम और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसएसपी को पत्र लिख चुके हैं। एसडीएम मनीष कुमार सिंह का कहना था कि ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद काफी दिनों से अनशन पर हैं और स्वास्थ्य की जांच भी नहीं करवा रहे। उनकी जीवन रक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

 Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

 Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे