शादी के बाद से फरार NRI पतियों को ऐसे सबक सिखाएंगी 40 हजार पत्नियां

  1. Home
  2. Uttarakhand

शादी के बाद से फरार NRI पतियों को ऐसे सबक सिखाएंगी 40 हजार पत्नियां

चंडीगढ़ (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) शादी रचाने के बाद धोखा देकर विदेश भाग चुके पतियों के खिलाफ पीड़ित पत्नियों ने सोशल मीडिया को अपना जरिया बनाया है। अमर उजाला के एक खबर में यह दावा किया गया है। देश भर की 40 हजार महिलाएं सरकार के तमाम दरवाजों से निराश होकर अब एक मंच पर आई


चंडीगढ़ (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो)  शादी रचाने के बाद धोखा देकर विदेश भाग चुके पतियों के खिलाफ पीड़ित पत्नियों ने सोशल मीडिया को अपना जरिया बनाया है। अमर उजाला के एक खबर में यह दावा किया गया है। देश भर की 40 हजार महिलाएं सरकार के तमाम दरवाजों से निराश होकर अब एक मंच पर आई है।

खबर में दी जानकारी के अनुसार, दिल्ली और चंडीगढ़ में अक्टूबर में होने वाले मेगा सम्मेलन में ये महिलाएं सरकार को जगाने का बिगुल फूंकेंगी। NRI पतियों से पीड़ित 40 हजार महिलाओं में 23 हजार से अधिक पंजाब की हैं जबकि करीब 6500 हरियाणा और चंडीगढ़ व दो हजार उत्तर प्रदेश की महिलाएं हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र, बिहार, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, आंध्रप्रदेश आदि प्रदेशों की पीड़ित महिलाएं भी इस लड़ाई में शामिल हैं।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे