सुनील अरोड़ा होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 2 दिसंबर को संभालेंगे कुर्सी

  1. Home
  2. Country

सुनील अरोड़ा होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 2 दिसंबर को संभालेंगे कुर्सी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) सुनील अरोड़ा देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे, 2 दिसंबर को वह सीईसी पदभार ग्रहण करेंगे। अरोड़ा वर्तमान सीईसी ओपी रावत का स्थान लेंगे। सुनील अरोड़ा 1980 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने वित्त, कपड़ा एवं योजना आयोग जैसे मंत्रालयों एवं विभागों में भी विभिन्न पदों पर


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) सुनील अरोड़ा देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे, 2 दिसंबर को वह सीईसी पदभार ग्रहण करेंगे। अरोड़ा वर्तमान सीईसी ओपी रावत का स्थान लेंगे।

सुनील अरोड़ा 1980 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने वित्त, कपड़ा एवं योजना आयोग जैसे मंत्रालयों एवं विभागों में भी विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं।

1999-2002 के दौरान नागरिक विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर चुके हैं। अरोड़ा पांच साल तक इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भी रहे हैं।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे