पुल की सुरक्षा दीवार गिरी, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

पुल की सुरक्षा दीवार गिरी, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नैनीताल के पास बलदियाखान बाईपास पर पुल की सुरक्षा दीवार ढ़ह गई। 6 करोड़ की लागत के पुल की 11 लाख से बनी सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से जिला प्रशासन और लोनिवि में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन और पुल के समीप की मिट्टी से भरान कर दीवार बनाई गई।


नैनीताल के पास बलदियाखान बाईपास पर पुल की सुरक्षा दीवार ढ़ह गई। 6 करोड़ की लागत के पुल की 11 लाख से बनी सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से जिला प्रशासन और लोनिवि में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन और पुल के समीप की मिट्टी से भरान कर दीवार बनाई गई। ग्रामीणों ने अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के साथ वसूली की मांग की है। वही मौके पर पहुंचे नैनीताल डीएम दीपक रावत ने लोनिवि अधिकारीयों से तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को भरोसा दिया कि गड़बड़ी के जिम्मेदार लोगों को बख्सा नहीं जायेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे