चारधाम यात्रा के लिए रेल लाइन का सर्वे जल्द शुरु होगा : सुरेश प्रभु

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

चारधाम यात्रा के लिए रेल लाइन का सर्वे जल्द शुरु होगा : सुरेश प्रभु

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए जल्द रेल सर्वे कराया जाएगा। कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन पर अगले माह से निर्माण शुरू हो जाएगा। गैरसैंण में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने उन्होंने कहा कि रेल की बेहतरी के लिए उत्तराखंड में पहले


केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए जल्द रेल सर्वे कराया जाएगा। कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन पर अगले माह से निर्माण शुरू हो जाएगा।

गैरसैंण में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने उन्होंने कहा कि रेल की बेहतरी के लिए उत्तराखंड में पहले कोई कार्य नहीं हुआ। अब यहां चारधाम यात्रा के लिए भी रेल लाइन का सर्वे जल्द किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि रेल सुविधा से उत्तराखंड का पर्यटन और तीर्थाटन बढ़ेगा।

इससे पहले रेल मंत्री ने गैरसैंण में रेलमंत्री ने 531 करोड़ 16 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का भी जल्द सर्वे होगा।

उन्होंने कहा कि पहले उत्तराखंड का रेल बजट 187 करोड़ से अधिक नही था। आज यह 481 करोड़ निवेश हो चुका है। वर्ष 16-17 में 458 करोड़ का है बजट रखा गया है।

इस मौके पर सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कहा कि जो शिलान्यास व घोषणाएं होती हैं वह पूरी भी होनी चाहिए। धरातल पर काम होने से ही जनता को फायदा होगा। भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है।
कर्णप्रयाग विधायक अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन का विस्तारीकरण गैरसैंण तक होना चाहिए। उन्होंने रामनगर-चौखुटिया रेल लाइन का निर्माण के साथ ही उत्तराखंड रेलवे मंडल के गठन की भी मांग उठाई।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे