आखिर क्या रही सुशांत की मौत की वजह ? मां के नाम लिखी थी आखिरी भावुक पोस्ट

  1. Home
  2. Country

आखिर क्या रही सुशांत की मौत की वजह ? मां के नाम लिखी थी आखिरी भावुक पोस्ट

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वे 34 साल के थे। फिलहाल, आत्महत्या के किसी कारण का पता नहीं चला है। सुशांत ने सोशल मीडिया पर अपनी आखिरी पोस्ट अपनी मां के नाम लिखी थी। लिखा था- ‘आंसुओं से वाष्पित होता


आखिर क्या रही सुशांत की मौत की वजह ? मां के नाम लिखी थी आखिरी भावुक पोस्ट

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वे 34 साल के थे।

फिलहाल, आत्महत्या के किसी कारण का पता नहीं चला है। सुशांत ने सोशल मीडिया पर अपनी आखिरी पोस्ट अपनी मां के नाम लिखी थी।

लिखा था- ‘आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत’।

बता दें सुशांत की मां का देहांत बहुत पहले हो चुका था, जब सुशांत 16 साल के थे। वे अपनी मां के बहुत करीब थे। वे कई बार सोशल मीडिया पर मां के प्रति प्रेम को जता चुके हैं।

शहीद यमुना प्रसाद को अप्रैल में फिर छुट्टी आना था लेकिन लॉकडाउन के कारण नहीं आ सके शहीद यमुना प्रसाद का सपना था कि वे रिटायरमेंट के बाद… नीचे देखिए वीडियो-

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे, उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली।

इसके बाद उनका फिल्मों का सफर शुरु हुआ था। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी।

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे। सुशांत की अपकमिंग फिल्म किजी और मैनी थी।

 

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे