सरकार से नहीं बनी बात, जारी है शिक्षकों की हड़ताल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

सरकार से नहीं बनी बात, जारी है शिक्षकों की हड़ताल

सरकार से एक बार फिर से वार्ता विफल होने के बाद 20 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर गए 2300 माध्यमिक स्कूलों में तैनात 25000 शिक्षक आज भी हड़ताल पर हैं। बुधवार देर शाम संघ पदाधिकारियों और अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह के बीच हुई वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला, जिसके बाद संघ


सरकार से एक बार फिर से वार्ता विफल होने के बाद 20 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर गए 2300 माध्यमिक स्कूलों में तैनात 25000 शिक्षक आज भी हड़ताल पर हैं।

बुधवार देर शाम संघ पदाधिकारियों और अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह के बीच हुई वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला, जिसके बाद संघ ने अपनी हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया।

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ हुई वार्ता भी बेनतीजा ही रही थी। हड़ताली शिक्षक तीन उपार्जित अवकाश दिए जाने, करीब 500 शिक्षकों को पुराना पेंशन पैटर्न दिए जाने, चयन प्रोन्नत वेतनमान के तहत वेतन वृद्धि और बीआरपी-सीआरपी के पदों पर जल्द नियुक्ति दिए जाने आदि मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।

शिक्षकों की हड़ताल से स्कूलों में ताले लटके हुए हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है लेकिन शिक्षक अपनी मांगे पूरी ना होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कह रहे हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे