तीसरे टेस्ट में भारत की ‘विराट’ जीत, पहली बार अफ्रीका को किया क्लीन स्वीप

  1. Home
  2. Country

तीसरे टेस्ट में भारत की ‘विराट’ जीत, पहली बार अफ्रीका को किया क्लीन स्वीप

रांची (उत्तराखंड पोस्ट) मंगलवार को रांची टेस्ट के चौथे दिन भारत ने साउथ अफ्रीका को पारी और 202 रनों हराकर क्लीन स्वीप कर दिया। भारत ने 3-0 से फ्रीडम ट्रॉफी अपने नाम की। आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दक्षिण अफ्रीका का तीन या उससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज


तीसरे टेस्ट में भारत की ‘विराट’ जीत, पहली बार अफ्रीका को किया क्लीन स्वीप

रांची (उत्तराखंड पोस्ट) मंगलवार को  रांची टेस्ट के चौथे दिन भारत ने साउथ अफ्रीका को पारी और 202 रनों हराकर क्लीन स्वीप कर दिया। भारत ने 3-0 से फ्रीडम ट्रॉफी अपने नाम की। आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दक्षिण अफ्रीका का तीन या उससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ किया है।

रोहित शर्मा को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ और ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इस जीत के साथ भारत को 40 अंक मिले और उसने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अपने सभी पांचों मैच जीतकर 240 अंक के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

रांची टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित की जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में 162 रनों पर ऑलआउट हो गई। 335 रनों की बढ़त मिलने पर भारत ने साउथ अफ्रीकी टीम को फॉलोऑन दिया मगर मेहमात टीम 133 रन पर ढेर हो गई और 202 रन से हार गई।

https://twitter.com/BCCI/status/1186497786352566278

 

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे