अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी टिहरी झील: रावत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी टिहरी झील: रावत

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन ही एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें विकास की अपार सभांवनाएं हैं। उत्तराखंड में पर्यटन के दृष्टि से वो सब कुछ है, जिसकी देश-दुनिया के पर्यटकों को तलाश रहती है। हमारा प्रयास प्रदेश के नये पर्यटन स्थलों


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन ही एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें विकास की अपार सभांवनाएं हैं।

उत्तराखंड में पर्यटन के दृष्टि से वो सब कुछ है, जिसकी देश-दुनिया के पर्यटकों को तलाश रहती है। हमारा प्रयास प्रदेश के नये पर्यटन स्थलों को पहचान दिलाने तथा अन्य पर्यटन स्थलों में अवस्थापना सुविधाओं का और अधिक विकास करना है ताकि पर्यटन हमारी आर्थिकी का मजबूत आधार बन सके।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में लोगों को पर्यटन के महत्व के प्रति जागृत करना है। पर्यटन की किसी भी देश के सामाजिक,  सांस्कृतिक, राजनैतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने कहा कि हमारा पर्यटन व्यवसाय अपने पुराने स्वरूप में लौटने लगा है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में अबतक 12 लाख से अधिक लोगों का आवगमन इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि केदरनाथ सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर सभी आवश्यक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रदेश में बड़ी संख्या में पर्यटन व्यवसायी पर्यटन, उद्योग में निवेश में आगे आ रहे है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिये सिंगल विड़ों सिस्टम लागू किया गया है। टिहरी झील को अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर वाटर स्पोट्र्स की अपार संभावनायें है। इसके अतिरिक्त रिवर राफ्टिंग माउन्टेनरिंग, पैरा ग्लाडिंग का भी राज्य में बढ़ावा दिया जा रहा है। योग को भी पर्यटन से जोड़ने का हमारा प्रयास है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में जहां हर देश की पहली जरूरत अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है वहीं आज पर्यटन के कारण कई देशों की अर्थव्यवस्था पर्यटन उद्योग के इर्द-गिर्द घूमती है। कई ऐसे देश हैं जहां पर पर्यटन उद्योग से प्राप्त आय वहां की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे