देवप्रयाग के पास खाई में गिरा टेम्पो ट्रेवलर, एक की मौत, 11 घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

देवप्रयाग के पास खाई में गिरा टेम्पो ट्रेवलर, एक की मौत, 11 घायल

रविवार सुबह श्रीनगर गढ़वाल-ऋषिकेश मार्ग पर देवप्रयाग के पास तीर्थयात्रियों से भरी एक मिनी बस के खाई में गिरने से उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए जबकि एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अऩुसार आज


रविवार सुबह श्रीनगर गढ़वाल-ऋषिकेश मार्ग पर देवप्रयाग के पास तीर्थयात्रियों से भरी एक मिनी बस के खाई में गिरने से उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए जबकि एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अऩुसार आज सुबह बदरीनाथ से एक टेम्पो ट्रेवलर (डीएल 1पीडी 1671) ऋषिकेश की ओर चला, जिसमें कर्नाटक और आंध्रप्रदेश कुल 26 यात्री सवार थे। सुबह करीब 11 बजे देवप्रयाग के मूल्या गांव के पास टेम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिसमें कर्नाटक के अनंतपुर निवासी 47 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई जबकि बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना का कारण टेंपो ट्रेवलर के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे