नागरिकता बिल पर असम में तनाव, गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर हटाए गए, इंटरनेट सेवा 48 घंटे के लिए बंद

  1. Home
  2. Country

नागरिकता बिल पर असम में तनाव, गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर हटाए गए, इंटरनेट सेवा 48 घंटे के लिए बंद

गुवाहाटी (उत्तराखंड पोस्ट) नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) के खिलाफ असम में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं और हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी है। गुरुवार सुबह राजधानी गुवाहाटी में लोगों ने कर्फ्यू का उल्लंघन किया। राज्य में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सेना ने फ्लैग मार्च किया है और पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है

जानकारी के मुताबिक असम के गुवाहाटी पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को हटा दिया और मुन्ना प्रसाद गुप्ता शहर के नए पुलिस आयुक्त होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बता दें कि ‘कैब’ के खिलाफ लगातार हो रहे प्रदर्शन के बाद गुवाहाटी में बुधवार रात अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया था। 4 स्थानों पर सेना के जवानों को तैनात किया गया है जबकि बुधवार को त्रिपुरा में असम राइफल्स के जवानों को तैनात भी किया गया था। बता दें कि पूर्वोत्तर में असम और त्रिपुरा में नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। असम में इंटरनेट सेवाओं को अगले 48 घंटे के लिए और बैन कर दिया गया है।

नागरिकता बिल पर असम में तनाव, गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर हटाए गए, इंटरनेट सेवा 48 घंटे के लिए बंद

 Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे