बागेश्वर फूड प्वाइजनिंग केस | मरीजों से मिले मुख्यमंत्री,कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

बागेश्वर फूड प्वाइजनिंग केस | मरीजों से मिले मुख्यमंत्री,कहा- मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट)मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने रविवार को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय में बागेश्वर जनपद के वास्ती गांव मे हुई फूड पाइजनिंग की घटना के कारण भर्ती किये गये मरीजों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम पूछी। उन्होंने चिकित्सालय प्रबन्धन द्वारा प्रभावितों को दी जा रही चिकित्सीय सुविधा के बारे में भी जानकारी


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट)मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने रविवार को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय में बागेश्वर जनपद के वास्ती गांव मे हुई फूड पाइजनिंग की घटना के कारण भर्ती किये गये मरीजों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम पूछी।

उन्होंने चिकित्सालय प्रबन्धन द्वारा प्रभावितों को दी जा रही चिकित्सीय सुविधा के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र के साथ केबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डे एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय में मरीजों का हालचाल जानते हुये चिकित्सकों को सभी मरीजों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी प्राथमिकता के साथ मरीजों का ईलाज करा रही है। इस घटना मे मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा इसके साथ ही प्रदेश सरकार इस घटना मे प्रभावित सभी मरीजो का निशुल्क ईलाज करायेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार एवं शासन दुख की इस घडी में उनके साथ है। उन्होने आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला को निर्देश दिये कि वह व्यक्तिगत तौर पर ईलाज पा रहे लोगों की व्यवस्थाओ का अनुश्रवरण करें तथा बीमार मरीजों और उनके तीमारदारों की कोई भी समस्या हो तो उसका समाधान तत्काल किया जाए।

निरीक्षण के दौरान सुशीला तिवारी चिकित्सा अधीक्षक अरूण कुमार जोशी ने बताया कि अब तक अस्पताल मे 43 मरीजों को लाया गया है जिसमे से 02 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिसमे से एक महिला एवं एक बच्चा शामिल है। उन्होने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि प्रभावित लोगो के ईलाज में किसी भी प्रकार की कोई कसर नही छोडी जायेगी। चिकित्सालय प्रबन्धन एंव चिकित्सक हर समय ईलाज एवं सुविधा देने के लिए तत्पर है। निरीक्षण के दौरान विधायक दीवान सिह बिष्ट, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज सीपी भैसोडा, मुख्य चिकित्साधिकारी भारती राणा उपस्थित थे।

 Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे