उत्तराखंड | पशु को मार कर उसका मांस मंदिर में रखने के पर ग्रामीण गिरफ्तार

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड | पशु को मार कर उसका मांस मंदिर में रखने के पर ग्रामीण गिरफ्तार

नारायणबगड़(उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार को एक व्यक्ति को पशु वध और उसका मांस एक मंदिर में रखने के आरोप में राजस्व पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। शनिवार को गो वंश संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया। राजस्व पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को खैनोली के ग्रामीणों ने गांव के


नारायणबगड़(उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार को एक व्यक्ति को पशु वध और उसका मांस एक मंदिर में रखने के आरोप में राजस्व पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। शनिवार को गो वंश संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया।

राजस्व पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को खैनोली के ग्रामीणों ने गांव के ही भवानी राम पुत्र बचनी राम उम्र 50 वर्ष के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने बृहस्पतिवार को एक पशु को मार कर उसके सिर और अन्य अंगों को स्थानीय घनियाल देवता के मन्दिर में रख दिया है।सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाली इस घटना की खबर मिलते ही राजस्व पुलिस, पशु पालन विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंच गई। 

पशुपालन विभाग की टीम ने मंदिर में रखे अंगों और मांस के टुकड़ों की जांच की।तलाशी के दौरान भवानी के घर में भी उसी पशु का मांस पाया गया। जांच में मांस, गोवंश का होने की पुष्टि परभवानी राम के खिलाफ गो वंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य खैनोली दलबीर रोधियाल और ग्राम प्रधान त्रिलोक सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों द्वारा उक्त ब्यक्ति के खिलाफ राजस्व क्षेत्र गड़कोट में इस मामले की तहरीर दी थी।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे