कांग्रेस ने नैनीताल जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत इन नेताओं को पार्टी से निकाला

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

कांग्रेस ने नैनीताल जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत इन नेताओं को पार्टी से निकाला

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) नगर निकाय चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वालों पर चार वरिष्ठ कांग्रेसियों को कांग्रेस ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि जिन लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया गया है,


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) नगर निकाय चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वालों पर चार वरिष्ठ कांग्रेसियों को कांग्रेस ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि जिन लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया गया है, उनमें नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष मारुति शाह, जिला कांग्रेस सेवादल चमोली के अध्यक्ष संजय रावत, अनुसूचित जाति विभाग रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष कुंवर लाल आर्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री खजान पांडे शामिल हैं। इन सभी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अनुशासनहीनता पर कई अन्य लोगों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे