उत्तराखंड | शिक्षा विभाग में इन्हें तबादला एक्ट से छूट देने की हो रही है तैयारी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | शिक्षा विभाग में इन्हें तबादला एक्ट से छूट देने की हो रही है तैयारी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड सरकार शिक्षा विभाग में अफसरों को तबादला एक्ट से छूट दिए जाने की तैयारी कर रही है। तबादलों के लिए उनकी दुर्गम और सुगम की सेवाएं भी नहीं देखी जाएंगी। जरूरत के हिसाब से वर्षभर उन्हें इधर से उधर किया जा सकेगा। अमर उजाला की खबर के अनुसार विभागीय अधिकारियों का


उत्तराखंड | शिक्षा विभाग में इन्हें तबादला एक्ट से छूट देने की हो रही है तैयारी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड सरकार शिक्षा विभाग में अफसरों को तबादला एक्ट से छूट दिए जाने की तैयारी कर रही है। तबादलों के लिए उनकी दुर्गम और सुगम की सेवाएं भी नहीं देखी जाएंगी। जरूरत के हिसाब से वर्षभर उन्हें इधर से उधर किया जा सकेगा।

अमर उजाला की खबर के अनुसार विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विभाग में अधिकारियों की कमी को देखते यह निर्णय लिया गया है। शासन की ओर से शिक्षा निदेशालय से इसका प्रस्ताव मांगे जाने के बाद निदेशालय शासन को इसका प्रस्ताव भेज चुका है।

आपको बता दें कि प्रदेश में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादलों में पारदर्शिता के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 बनाया गया था। एक्ट में यह व्यवस्था की गई है कि कर्मचारियों एवं अधिकारियों के संपूर्ण सेवाकाल को देखकर ही उनके  सुगम से दुर्गम और दुर्गम क्षेत्र से सुगम में तबादले किए जाएंगे।

उत्तराखंड | शिक्षा विभाग में इन्हें तबादला एक्ट से छूट देने की हो रही है तैयारी

तबादलों के लिए समय सारणी जारी कर एक निश्चित अवधि में यह तबादले होंगे, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि विभाग में अधिकारियों की कमी बनी है। यदि सुगम और दुर्गम क्षेत्रों की सेवाओं के आधार पर अधिकारियों के तबादले किए जाएं तो बहुत कम अधिकारी तबादलों के दायरे में आ रहे हैं।

अल्मोड़ा | ‘मौत के कुएं’ में हादसे का LIVE वीडियो, स्टंट के दौरान नीचे गिरा बाइकर

इससे जरूरत के हिसाब से अधिकारियों की विभिन्न जनपदों में तैनाती नहीं हो पा रही है। जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। यही वजह है कि आईएएस अधिकारियों की तर्ज पर उन्हें भी एक्ट के दायरे से बाहर रखा जाए। शासन के सूत्रों का कहना है कि प्रस्ताव विधानसभा से मंजूरी के बाद ही अमल में आ सकेगा।

 

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे