उत्तराखंड | सेल्फी भेजने पर ही लगेगी हाजिरी, सैलरी भी तभी मिलेगी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | सेल्फी भेजने पर ही लगेगी हाजिरी, सैलरी भी तभी मिलेगी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हाजिरी की नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रत्येक दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को केंद्र खोलते समय अपनी सेल्फी खींच कर भेजनी होगी। इसके आधार पर ही उनकी उपस्थिति दर्ज होगी। मासिक मानदेय भी तभी मिलेगा, जब आंगनबाड़ी


उत्तराखंड | सेल्फी भेजने पर ही लगेगी हाजिरी, सैलरी भी तभी मिलेगी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हाजिरी की नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।

प्रत्येक दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को केंद्र खोलते समय अपनी सेल्फी खींच कर भेजनी होगी। इसके आधार पर ही उनकी उपस्थिति दर्ज होगी। मासिक मानदेय भी तभी मिलेगा, जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फोटो भेजेंगी।

केंद्र सरकार के पोषण अभियान के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मोबाइल दिया गया है। इसके माध्यम से ये कार्यकर्ता महिला एवं विकास विभाग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े हैं। कई बार विभाग को शिकायत मिलती है कि आंगनबाड़ी केंद्र समय से नहीं खुलते हैं। यहां तक की कार्यकर्ता के न आने पर केंद्रों पर ताला ही लटका रहता है। इसे देखते हुए विभाग उपस्थिति के लिए नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके तहत उपस्थिति के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र पर आने वाले बच्चों के साथ सेल्फी लेकर भेजनी होगी।

उत्तराखंड | सेल्फी भेजने पर ही लगेगी हाजिरी, सैलरी भी तभी मिलेगी

प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में जहां कनेक्टिविटी की समस्या है। उन क्षेत्रों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हाजिरी के लिए नई व्यवस्था में छूट दी जा सकती है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे