इस बल्‍लेबाज ने दोहराया युवराज का कारनामा, 6 गेंद पर जड़े 6 छक्‍के

  1. Home
  2. Sports

इस बल्‍लेबाज ने दोहराया युवराज का कारनामा, 6 गेंद पर जड़े 6 छक्‍के

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) युवराज सिंह और क्रिस गेल के एक ओवर में छह छक्कों को शायद ही आजतक कोई भूला होगा, लेकिन एक और बल्लेबाज ने यह कारनामा कर दिखाया है। इस बार ये कारनामा किया है अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजाई ने। उन्होंने एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। यह कारनामाकरने वाले वह पहले


नई दिल्ली  (उत्तराखंड पोस्ट) युवराज सिंह और क्रिस गेल के एक ओवर में छह छक्कों को शायद ही आजतक कोई भूला होगा, लेकिन एक और बल्लेबाज ने यह कारनामा कर दिखाया है। इस बार ये कारनामा किया है अफगानिस्‍तान के हजरतुल्‍लाह जजाई ने। उन्होंने एक ओवर में लगातार छह छक्‍के जड़कर इतिहास रच दिया। यह कारनामाकरने वाले वह पहले अफगान और कुल छठे बल्‍लेबाज हैं। इस कारनामे के बूते उन्‍होंने काबुल ज्‍वानन की ओर खेलते हुए बल्‍ख लीजेंड्स के खिलाफ महज 14 गेंद में 62 रन बना डाले।

उन्‍होंने केवल 12 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। ऐसा करके टी20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्डभी संयुक्‍त रूप से उनके नाम हो गया। भारत के युवराज सिंह भी यह कारनामा कर चुके हैं। युवराज ने वर्ल्‍ड टी20 में इंग्‍लैंड के खिलाफ छह छक्‍केलगाए थे और 12 गेंद में अर्धशतक लगाया था।

हजरतुल्‍लाह से पहले सर गैरी सोबर्स, रवि शास्‍त्री, हर्शल गिब्‍स, युवराज सिंह और रॉस व्हिटली लगातार छह गेंद में छह छक्‍के लगा चुके हैं। उन्‍होंने यह कारनामा अपने आदर्श क्रिस गेल के सामने किया। छह छक्‍के लगने का कमाल काबुल टीम के चौथे ओवर में हुआ. हजरतुल्‍लाह ने अब्‍दुल्‍ला मजारी को निशाने पर लिया. मजारी के इस ओवर में कुल 37 रन बने। इसमें छह छक्‍कों के अलावा एक वाइड गेंद से आया अतिरिक्‍त रन भी शामिल है।

Follow us on twitter –  https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page –  https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे