इस कंपनी ने अपने हर कर्मचारी को क्रिसमस गिफ्ट में दिया 14 लाख का बोनस

  1. Home
  2. Country

इस कंपनी ने अपने हर कर्मचारी को क्रिसमस गिफ्ट में दिया 14 लाख का बोनस

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) अमेरिकी स्थित एक कंपनी के सीईओ ने अपने कर्मचारियों को क्रिसमस के त्योहार पर 14 लाख रुपये का बोनस दिया है। मिशीगन स्थित फ्लोराक्राफ्ट नामक कंपनी के सीईओ ने बोनस के तौर पर 4 मिलियन डॉलर खर्च कर दिए। फ्लोराक्राफ्ट के सीईओ लियो श्योनहर ने कहा कि पूरे साल भर कर्मचारियों


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) अमेरिकी स्थित एक कंपनी के सीईओ ने अपने कर्मचारियों को क्रिसमस के त्योहार पर 14 लाख रुपये का बोनस दिया है। मिशीगन स्थित फ्लोराक्राफ्ट नामक कंपनी के सीईओ ने बोनस के तौर पर 4 मिलियन डॉलर खर्च कर दिए।

फ्लोराक्राफ्ट के सीईओ लियो श्योनहर ने कहा कि पूरे साल भर कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की है, जिसका प्रोत्साहन करने के लिए बोनस देने का फैसला किया गया है। कंपनी में कुल 200 कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रत्येक कर्मचारी को 20 हजार डॉलर (14 लाख रुपये) मिला है। हालांकि जो कर्मचारी 40 साल से जुड़े हुए हैं, उनको कंपनी ने 60 हजार डॉलर ( 42 लाख रुपये) दिए हैं।

हालांकि कंपनी ने जो बोनस राशि दी है, उसका केवल 25 फीसदी ही उनको नगद मिलेगा। कंपनी बाकी की राशि को कर्मचारियों के रिटायरमेंट प्लान में निवेश करेगी।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे