निकाय चुनाव | जारी है दल-बदल का खेल, बीजेपी में शामिल हुए ये कांग्रेसी

  1. Home
  2. Dehradun

निकाय चुनाव | जारी है दल-बदल का खेल, बीजेपी में शामिल हुए ये कांग्रेसी

मसूरी (उत्तराखंड पोस्ट) नगर निकाय चुनाव में पार्टी नेताओं का दल बदलने का खेल जारी है। अब खबर है कि कांग्रेस नेत्री जयंती राजश्री ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पथरिया पीर में भाजपा विधायक गणेश जोशी ने कांग्रेस की महानगर महासचिव जयंती राजश्री को भाजपा की सदस्यता दिलायी। विधायक


मसूरी (उत्तराखंड पोस्ट)  नगर निकाय चुनाव में पार्टी नेताओं का दल बदलने का खेल जारी है। अब खबर है कि कांग्रेस नेत्री जयंती राजश्री ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पथरिया पीर में भाजपा विधायक गणेश जोशी ने कांग्रेस की महानगर महासचिव जयंती राजश्री को भाजपा की सदस्यता दिलायी।

विधायक जोशी ने जयंती राजश्री एवं बेबी राजश्री, सौरभ को पुष्पगुच्छ देकर भाजपा में सम्मिलित कराया। उन्होनें कहा कि जयंती राजश्री के पार्टी में आने से वार्ड 11 विजय कालोनी में भाजपा को मजबूती मिलेगी और पार्षद प्रत्याशी को विजय प्राप्त होगी।

Follow us on twitter – https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/

निकाय चुनाव | बीजेपी को बड़ा झटका, दौड़ से बाहर हुई अध्यक्ष पद प्रत्याशी

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे