बागेश्वर | बारात के खाने से पूर्व विधायक समेत 250 से ज्यादा लोगों को फूड प्वाइजनिंग, दो बच्चों समेत 3 की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

बागेश्वर | बारात के खाने से पूर्व विधायक समेत 250 से ज्यादा लोगों को फूड प्वाइजनिंग, दो बच्चों समेत 3 की मौत

कपकोट (उत्तराखंड पोस्ट) बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक के ग्राम बास्ती में विषाक्त भोजन खाने से कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण समेत 250 से अधिक बाराती और घराती बीमार हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को बेड़ीनाग, कांडा और बागेश्वर के अस्पतालों में भर्ती किया गया। कई मरीजों का गांव में ही इलाज चल


कपकोट (उत्तराखंड पोस्ट) बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक के ग्राम बास्ती में विषाक्त भोजन खाने से कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण समेत 250 से अधिक बाराती और घराती बीमार हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को बेड़ीनाग, कांडा और बागेश्वर के अस्पतालों में भर्ती किया गया। कई मरीजों का गांव में ही इलाज चल रहा है।

वहीं फूड पॉइजनिंग से बीमार एक बच्चे पीयूष सिंह पुत्र देव सिंह 6 साल ने शनिवार को बेड़ीनाग अस्पताल में मौत हो गई और एक बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से बीमार हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी पहुंचाए गए। अभी 4 लोग हायर सेंटर भेजे गए हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती एक महिला की भी मौत हो गई है।

आपको बता दें कि गडेरा निवासी हरीश सिंह गढ़िया के बेटे नंदन सिंह गढ़िया की बारात बृहस्पतिवार को बास्ती गांव में मोहन सिंह महर के घर गई थी। बाराती-घराती खाना खाकर घर चले गए थे। रात में लगभग दस बजे के करीब जिन-जिन लोगों ने बारात में खाना खाया था, उन्हें उल्टी-दस्त होने लगे तो हड़कंप मच गया। रातभर ग्रामीण परेशान रहे। शुक्रवार सुबह सात बजे बागेश्वर जिला प्रशासन को सूचित किया गया।

कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने डॉक्टरों की टीम को बास्ती गांव भेजा। प्रशासन ने बताया कि बास्ती, गडेरा, सनगाड़, थूमा और द्वारी गांवों के 250 से अधिक ग्रामीण बीमार हैं। इनमें से 152 से अधिक मरीज बेरीनाग अस्पताल, 42 कांडा और लगभग 14 मरीज बागेश्वर अस्पताल में मरीज भर्ती हैं। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल बागेश्वर में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया।

एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि 70 से अधिक लोगों का गांव में ही इलाज चल रहा है। डॉ. बीएस रावत ने बताया कि अधिकांश मरीजों की हालत में अब सुधार है।

बास्ती गांव में बारात के भोजन के दौरान किस खाने में विषाक्त होने के लक्षण थे, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन ग्रामीणों को आशंका है कि रायता विषाक्त होगा क्योंकि जिन लोगों ने रायता नहीं खाया वे बीमार नहीं हुए। ग्रामीणों ने बताया कि बारात में चंचल महर, इंदिरा देवी, तारा देवी, धन सिंह ने रायता नहीं खाया तो उन्हें फूड प्वॉइजनिंग नहीं हुई।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे