देहरादून की इन तीन सड़कों के बदले जाएंगे नाम, दिलाएंगी शहीदों की याद

  1. Home
  2. Dehradun

देहरादून की इन तीन सड़कों के बदले जाएंगे नाम, दिलाएंगी शहीदों की याद

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के चार जवानों की शहादत के बाद देहरादून नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, देहरादून नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा ने देहरादून की तीन सड़कों का नाम तीन शहीदों मेजर चित्रेश बिष्ट, मेजर विभूति ढौंडियाल और मोहन लाल रतूड़ी के नाम ऱखने का फैसला किया है। इसका प्रस्ताव


देहरादून की इन तीन सड़कों के बदले जाएंगे नाम, दिलाएंगी शहीदों की याद

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के चार जवानों की शहादत के बाद देहरादून नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, देहरादून नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा ने देहरादून की तीन सड़कों का नाम तीन शहीदों मेजर चित्रेश बिष्ट, मेजर विभूति ढौंडियाल और मोहन लाल रतूड़ी के नाम ऱखने का फैसला किया है।

इसका प्रस्ताव जल्द ही बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। आपको बता दें नगर निगम बोर्ड की बैठक 28 फरवरी को होनी है। जानकारी के अनुसार –

  • धर्मपुर वार्ड में नेहरू कॉलोनी, लक्ष्मी रोड चौराहे का नाम शहीद चित्रेश बिष्ट के नाम पर रखने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखेंगे। चौराहे के बगल में पार्क का नाम उनके नाम पर रखे जाने और मूर्ति लगाने का प्रस्ताव भी दिया जाएगा।
  • बताया गया कि डोभालवाला वार्ड में डंगवाल मार्ग का नाम शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के नाम पर रखने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।देहरादून की इन तीन सड़कों के बदले जाएंगे नाम, दिलाएंगी शहीदों की याद
  • इसके अलावा विद्या विहार वार्ड में पथरीबाग चौक का नाम शहीद मोहनलाल रतूड़ी के नाम पर रखने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

आपको बता दें सड़क, चौराहे का नाम शहीद या किसी महान शख्सियत के नाम पर रखने का अधिकारी नगर निगम बोर्ड का होता है। इसके लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाना होता है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे