भाजपा नेता को पीट कर चलती ट्रेन से बाहर फेंका, हालत गंभीर

  1. Home
  2. Country

भाजपा नेता को पीट कर चलती ट्रेन से बाहर फेंका, हालत गंभीर

बहराइच(उत्तराखंड पोस्ट) बेखौफ बदमाशों ने भाजपा आईटी सेल के नगर अध्यक्ष को चलती ट्रेन में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। फिर चलती ट्रेन से उन्हें नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली नगर क्षेत्र के मुहल्ला सलारगंज निवासी आशीष सिंह पुत्र पुरुषोत्तम सिंह भाजपा


बहराइच(उत्तराखंड पोस्ट) बेखौफ बदमाशों ने भाजपा आईटी सेल के नगर अध्यक्ष को चलती ट्रेन में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। फिर चलती ट्रेन से उन्हें नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली नगर क्षेत्र के मुहल्ला सलारगंज निवासी आशीष सिंह पुत्र पुरुषोत्तम सिंह भाजपा आईटी सेल में नगर अध्यक्ष हैं। वे मटेरा में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर रविवार की देर शाम ट्रेन से वापस बहराइच लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में मौजूद दबंगों ने उन पर हमला कर दिया।

फिर उन लोगों ने दोंदरा नाला के पास ट्रेन की गति धीमी होने पर नीचे फेंक दिया। रेलवे लाइन के किनारे आसपास के ग्रामीणों ने राम आशीष को खून से लथपथ पड़ा हुआ पाया। बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।इस मामले में दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।

 हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे